रामपुर

Rampur News: बरात में डीजे पर डांस कर रहे युवक ने की छेड़खानी, मारपीट में 15 घायल

Connect News 24

बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बरात में डीजे पर डांस कर रहे एक युवक ने बरात में आई युवती से छेड़खानी कर दी। विरोध में युवती पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद युवक पक्ष के लोगों ने बरातियों को मारने पीटने के साथ ही पथराव कर दिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने बरातियों को खेतों में दौड़ा- दौड़ा कर पीटा। पथराव में 15 बराती घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान की पुत्री की बरात रविवार को थाना भोट क्षेत्र के ग्राम इंड्री से आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार बजे बराती वधू पक्ष के घर के सामने लगे पंडाल में खाना खा रहे थे। वहीं, कुछ युवक पंडाल में लगे डीजे पर डांस कर रहे थे। आरोप है कि डांस के दौरान बरात में आई एक युवती के साथ वधू पक्ष के एक युवक ने छेड़खानी कर दी, जिसका युवती ने विरोध किया। युवती द्वारा विरोध करने पर युवती पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद हंगामा शुरु हो गया और युवक पक्ष के लोगों ने बरातियों को मारना पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों और बरातियों के बीच मारपीट होने से भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने बरातियों को खेतों में दौड़ा दौड़ा कर पीटना शुरु कर दिया। सभी बराती इधर उधर खेतों में अपनी जान बचाकर भाग गए। इस दौरान ग्रामीणों ने बरातियों पर पथराव कर हमला करना शुरू कर दिया। पथराव में दिल्ली के नागलोई निवासी दूल्हा के रिश्ते के मामा मोहन थापा, दूल्हा का भाई नरेश सैनी, लक्ष्मण सैनी, इंद्रपाल सैनी, लल्ला, सुधीर कुमार, सूरज, मुकुट लाल, अरविंद निवासी ग्राम इंड्री थाना भोट समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंडे फटकार कर माहौल को किसी तरह शांत किया। इसके बाद सभी घायलों को कोतवाली से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, पीड़िता भी अपने कुछ रिश्तेदारों केे साथ कोतवाली पहुंच गई और उसने एक युवक द्वारा छेड़खानी करने की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने सभी घायलों को अस्पताल भेजकर पथराव करने के आरोप में गांव के ही कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दे रहे है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button