रामपुर

Rampur News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 16 बाल वैज्ञानिक चयनित

Connect News 24

रामपुर। जिले के 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। योजन के तहत जिले से 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से जिले के 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया। चयनित बाल वैज्ञानिकों को डीबीटी के माध्यम से 10 हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में भेजी जाएगी।

इससे वह शिक्षक के निर्देशन में अपने भेजे गए सुझाव के आधार पर मॉडल तैयार करेंगे। उनको जिला स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर जापान की यात्रा का भी मौका दिया जाएगा। योजना के जिला समन्वयक सोमपाल सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश को आठ जोन में बांटा गया है। 20 से 26 नवंबर के बीच जिला स्तरीय प्रदर्शनी होगी। बेहतर मॉडल का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

इनके नाम चयनित

राजकीय इंटर कॉलेज पहाड़ी गेट से दिनेश, राजकीय इंटर कॉलेज पटवाई से मुख्तियार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजानगर स्वार से बिलाल अली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडिया से रजिया, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेमपुर स्वार से साक्षी, जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल बिलासपुर से सिद्धांत बंसल, स्वयं शर्मा और अयान अग्रवाल, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनौरी से अमन, सेंट पॉल स्कूल रामपुर से दीपांशु, आरएन पब्लिक स्कूल बिलासपुर से भव्य अग्रवाल, गायत्री गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर से जेबा रउफ, सर्व संस्कृति स्कूल बिलासपुर से हर्ष सक्सेना, मिल्टन एजुकेशनल अकैडमी बिलासपुर से अंशदीप कौर, सहजप्रीत कौर और सकल परथ का नाम चयनित हुआ है।

इंस्पायर अवार्ड योजना में माध्यमिक विद्यालयों के चार बच्चों का सिलेक्शन हुआ है। कुल 16 बच्चे चयनित हुए हैं। 20 से 26 नवंबर के बीच जिला स्तरीय प्रदर्शनी होगी। जिसमें ये विद्यार्थी भाग लेंगे।

मुन्ने अली, जिला विद्यालय निरीक्षक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button