रामपुर

Rampur News: कोलकाता ने बंगलूरू को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Connect News 24

रामपुर। मिनी आईपीएल सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बृहस्पतिवार को कोलकाता किंग्स ने बंगलूरू बुल्स को 63 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कोलकाता के खिलाड़ी सचिन मान को मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। सुबह करीब 11 बजे शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। बल्लेबाज मोहसिन ने 31 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें दो चौके व चार छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने 19 गेंदों पर 40 रन बनाए। आदित्य सरना ने 13 गेंदों पर 38 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें दो चौके और चार छक्के लगाए। बंगलूरू के गेंदबाज प्रियांशु ने 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करनी उतरी बंगलूरू बुल्स की टीम 19.2 ओवर में 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज नाजिम ने 30 और पवन ने 20 रन का योगदान दिया। कोलकाता के गेंदबाज अभिषेक ने अपने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। अपने ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का घोषित किया गया। वहीं कोलकाता के गेंदबाज आदित्य सरना को गेम चेंजर अवार्ड दिया गया।

पूरे टूर्नामेंट में 272 रन बनाने और 13 विकेट लेने वाले कोलकाता के खिलाड़ी सचिन मान को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया। टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज नयन गुप्ता और बेस्ट गेंदबाज सचिन रहे। बेस्ट कीपर मतीन खान रहे। टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में एमआईएमटी के डायरेक्टर शादाब खान, इंपैक्ट कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सुल्तान खां, हम्माद खान, वरिष्ठ खिलाड़ी दीपक शर्मा, नसीर खान, जुबैर शम्सी, डॉ. राशिद पाशा, सौरभ अहमद आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग सतेंद्र शर्मा व शमशाद अली और स्कोरिंग अरबाज ने की। पूरे टूर्नामेंट में कमेंट्री विनोद ने की। टूर्नामेंट के आयोजक मुफीद अहमद व मो. नावेद ने सभी का आभार जताया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button