रामपुर

Rampur News: बाजार तैयार, आज जमकर धन वर्षा के आसार

Connect News 24

रामपुर। धनतेरस के त्योहार को लेकर बाजार तैयार हो चुका है। धूमधाम से इसको मनाने के लिए शहरवासियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है तो वहीं ग्राहकों के कदम शोरूम पर पड़ने की उम्मीद में व्यापारियों के चेहराें की चमक भी दोगुनी हो गई है। सराफा, बर्तन बाजार, इलेक्ट्रॉनिक बाजार और ऑटोमोबाइल सेक्टर को धनतेरस पर सबसे ज्यादा कारोबार की उम्मीद है। इसके अलावा अन्य सेक्टर में भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है। कुल मिलाकर रामपुर में इस धनतेरस 200 करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। दीपावली को लेकर पहले से चल रही खरीदारी से व्यापारी काफी उत्साहित हैं। धनतेरस में पर बाजार में जमकर धन वर्षा का अनुमान लगा रहे हैं।

ऑटोमोबाइल :-

रामपुर में ऑटोमोबाइल सेक्टर की अगर बात करें तो यहां पर 10-12 बड़े शोरूम हैं, जिन पर हुई एडवांस बुकिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कारोबार आठ करोड़ तक जा सकता है। अभी तक 30 से अधिक ट्रैक्टर की बुकिंग शहर भर में हो चुकी है। दोपहिया वाहन 500 से अधिक बुक हो चुके हैं। धनतेरस की रात तक पूरे शहर भर में सात-आठ करोड़ का कारोबार हो जाएगा। कारों की भी बड़ी बिक्री का अनुमान है।

सराफा

60 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा सर्राफा

धनतेरस को लेकर सराफा बाजार में काफी रौनक है। लोगों ने त्योहार से पहले ही खरीदारी शुरू कर दी थी। इस समय सराफा बाजार में काफी भीड़ उमड़ रही है और धनतेरस पर खरीदारी और ज्यादा होगी। इस बार सोने-चांदी के साथ डायमंड की ज्वेलरी खरीदने के लिए भी लोग उमड़ रहे हैं। धनतेरस पर खासकर चांदी के सिक्के काफी अधिक बिकते हैं। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पाठक ने कहा कि धनतेरस पर करीब 60 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।

बर्तन बाजार :

रामपुर में बर्तन की 150 के करीब दुकानें हैं। एक से बढ़कर एक कलेक्शन आया हुआ है। इसकी खरीदारी धनतेरस से तीन दिन पहले ही शुरू हो गई थी। कारोबार उठने के साथ इस बार कमाई के आसार हैं। व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस का त्योहार पर सबसे अधिक बर्तनों की बिक्री होती है। ऐसे में बर्तन बाजार का कारोबार धनतेरस की रात तक 65 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद जताई जा रही है।


धनतेरस पर अच्छे व्यापार की उम्मीद है। दीपावली के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक की चीजें लोग खरीदते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि अच्छी खरीदारी होगी, जिससे व्यापारियों को लाभ पहुंचेगा।

-विजय जौली, व्यापारी, इलेक्ट्राॅनिक बाजार

रामपुर में छोटी बड़ी मिलाकर 300 दुकानें हैं। इस बार धनतेरस पर तो ज्यादा कपड़ा नहीं बिकता है, लेकिन दीपावाली पर जमकर कपड़े की बिक्री होती है। ऐसे में दो तीन दिन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। दीपावली के लिए नया कलेक्शन मंगवाया है।

-शाकिव शम्सी, कपड़ा व्यापारी


क्या कहते हैं व्यापारी :

अभी तक ट्रैक्टर और बाइक की बुकिंग और खरीदारी भी अच्छी रही है। ऐसे में धनतेरस की रात तक अच्छी कमाई की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में आठ करोड़ तक की बिक्री हो सकती है। -सरदार निर्मल सिंह, व्यापारी, ऑटोमोबाइल


पिछले सालों की अपेक्षा इस बार अच्छा बिजनेस होने की उम्मीद है। इस बार ग्राहक भी त्योहार को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहा है। वाहनों की एडवांस बुकिंग भी हुई है।

-संतोष कपूर, व्यापारी, ऑटोमोबाइल


ज्वेलरी में इस बार तेजी आई है। कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। धनतेरस पर अच्छे व्यापार के साथ-साथ दीपावली से भी काफी उम्मीदें हैं। धनतेरस से आकलन हो जाएगा कि बाजार कैसा जाएगा।

-इंद्रप्रीत कौर, हेमकुंड ज्वेलर्स


इस बार के त्योहार पर कारोबार अच्छा होने की उम्मीद जताई जा रही है। 20-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। यह कह सकते हैं कि 50 से 60 करोड़ का कारोबार हो जाएगा। इसके बाद दीपावली का त्योहार अभी शेष है।

-नरेश सिंघल, व्यापारी, ज्वैलर्स


इस बार बर्तन बाजार में खरीदारी अभी से शुरू हो चुकी है। धनतेरस पर सबसे अधिक लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं। अगर आंकड़े के अनुसार देखे तो 65 करोड़ के आसपास बर्तन बाजार का व्यापार जाएगा। इसके अलावा अन्य चीजों की बिक्री है।

-शोभित अग्रवाल, बर्तन व्यापारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button