बरेली

Bareilly: जुआरी पकड़ने गई पुलिस ने किसान को पीटकर किया अधमरा, दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

Connect News 24

Police brutally beat farmer thinking he was a gambler in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी किसान संतोष शर्मा (48) को गंभीर हालत में शुक्रवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर गांव निवासी सचिन समेत कई ग्रामीण शहर पहुंचे और एसएसपी दफ्तर में शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि भमोरा थाने के एक दरोगा समेत छह लोगों ने संतोष को बेरहमी से पीटा है, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

एसएसपी दफ्तर शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि संतोष बृहस्पतिवार शाम अपने खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग खेत में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उन लोगों को पकड़ने की कोशिश की। वह लोग तो फरार हो गए। पुलिस ने संतोष को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। संतोष ने विरोध किया तो उन्हें बेरहमी से पीटा गया। इससे संतोष की हालत बिगड़ गई। उनकी हालत बिगड़ने पर पुलिस टीम मौके से खिसक गई। मौके पर पहुंची परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने पुलिस टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

ये भी पढ़ें- UP: चलती बाइक में आग लगने से जिंदा जला बीफार्मा छात्र, फुफेरा भाई झुलसा; दिवाली पर घर जा रहे थे दोनों


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button