रामपुर

Rampur News: बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे किसान से दिनदहाड़े 44 हजार लूटै

Connect News 24

मिलक। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास बाइक सवारों ने किसान से दिनदहाड़े 44 हजार की नकदी लूट ली। किसान बैंक में रुपये जमा कराने गया था। किसान ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

कोतवाली क्षेत्र के करीमगंज निवासी राम बहादुर बृहस्पतिवार को नगर स्थित जिला सहकारी बैंक में दो हजार रुपये के 22 नोट जमा करने के लिए बाइक से बैंक जा रहे थे। जैसे ही वह नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समीप पहुंचे तो बाइक सवारों ने उनके पैरों के बीच बाइक घुसा दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनकी शर्ट में रखे नोटों को छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने उन बाइक सवारों का काफी दूर तक पीछा भी किया परंतु वह उनके हाथ नहीं आए और फरार हो गए । तब पीड़ित कोतवाली पहुंचा और घटना के विषय में पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बाइक सवारों को ढूंढा। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर सड़क एवं बैंक के निकट सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहे हैं । फुटेज के माध्यम से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button