रामपुर

Rampur News: सवा तीन करोड़ से शाहबाद और टांडा सीएचसी में बढ़ेंगे 50-50 बेड

Connect News 24

रामपुर। जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने की सौगात नए साल में मिलने वाली है। जिसका खाका तैयार हो गया है। अपग्रेड करने के लिए मांगे गए सुझावों पर सीएमओ ने अपनी स्वीकृति देते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शाहबाद और टांडा की सीएचसी में 50-50 बेड बढ़ाए जाएंगे।शासन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए सरकारी अस्पतालों में बेडों को बढ़ाने का फैसला किया है। सीएमओ द्वारा जिले की दो सीएचसी पर बेड बढ़ाने का प्रस्ताव महानिदेशालय को भेजा गया था। प्रस्ताव में संबंधित अस्पताल परिसर में अतिरिक्त बेड बढ़ाने के लिए भूमि उपलब्ध होने की रिपोर्ट दी गई थी। प्रस्ताव के अनुसारशाहबाद और टांडा सीएचसी में 50-50 बेड बढ़ने से कुल मिलाकर करीब पांच लाख की आबादी लाभान्वित होगी। इस पर 3.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अभी इन दोनों सीएचसी में 30-30 बेड की सुविधा है। बेड बढ़ने के बाद भर्ती होने या ऑपरेशन कराने के लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि शाहबाद और टांडा की सीएचसी में 50 बेड बढ़ाए जाएंगे। इस पर शासन की मुहर लग चुकी है।

जिले में पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जो 30-30 बेड के हैं। आबादी के हिसाब से शासन ने शाहबाद और टांडा सीएचसी का चयन किया है, जिसे अपग्रेड किया जाएगा। अप्रैल माह तक 50-50 बेड का अलग वार्ड तैयार कर लिया जाएगा। डॉक्टर और स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा।

– डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button