रामपुर

Rampur News: धार्मिक स्थल के सेवादारों को बांटा वेतन

Connect News 24

रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड की सीमा से सटे गांव पसियापुर स्थित विवादित धार्मिक स्थल से जुड़े सेवादारों को सोमवार को वेतन वितरण किया गया। वहीं, एसडीएम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर धार्मिक स्थल का बैंक खाता कैश हैंडलिंग चार्ज अधिक वसूलने पर एचडीएफसी बैंक से हटाकर एक्सिस बैंक में खुलवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। धार्मिक स्थल में धार्मिक कार्य ठीक से न करने वाले सेवादारों को हटाने आदि मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए बैठक 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड सीमा से सटे गांव पसियापुर में एक धार्मिक स्थल पर अपना अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए दो पक्षों के मध्य बीते काफी समय से विवाद चल रहा है। इस मामले में डीएम ने एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। कुछ दिन पूर्व एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर बैंक में धार्मिक स्थल के दानपात्र की जमा धनराशि में से कुछ धनराशि की एफडी कराने का आरोप लगाया था। इस मामले में अकाल तख्त के मेन जत्थेदार ने दोनों पक्षों को अपने समक्ष बुलाया था।

सोमवार की सुबह धार्मिक स्थल से जुड़े रामपुर निवासी अवतार सिंह व मनमीत सिंह उप जिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय के पास पहुंचे। उन्होंने धार्मिक स्थल में सेवा कर रहे लोगों को वेतन दिलाने की मांग की। सत्येंद्र सिंह सोनू ने बताया कि उन्होंने सोमवार की शाम पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में ग्राम पसियापुर स्थित धार्मिक स्थल पर पहुंचकर सेवादारों को 1,29,200 रुपये का वेतन वितरित किया है। एसडीएम ने बताया कि सेवादारों का वेतन दे दिया गया है। अन्य निर्णय 20 दिसंबर को आयोजित होने वाली बैठक में होंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button