Rampur News: लोक अदालत में निपटाए गए 70753 हजार वाद
रामपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित लोक अदालत में 70753 हजार वाद निपटाए गए।लोक अदालत में बड़ी संख्या में वादकारियों ने मामलों का निस्तारण कराया। लोक अदालत का शुभारंभ जिला व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने किया।
इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अचल सचदेव ने दो वादों का निस्तारण किया। पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजीव कुमार पांडेय ने 48 वादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी आराधना ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 37 वादों का निस्तारण कर घायलों, मृतक आश्रितों को मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में 1.24 करोड़ दिलाए और 43 अन्य प्रकृति के वाद निस्तारण कर घायलों-आश्रितों को 3.91 करोड़ दिलाए। वहीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमितवीर सिंह ने एक आपराधिक वाद निपटाया। अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश विजय कुमार ने 314 वादों का निस्तारण किया। जबकि विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मो. रफी द्वारा आठ वादों का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या तीन ने दो वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमिता ने 1399 वादों का निस्तारण किया ओर अर्थदंड के रूप में 4.75 लाख रुपये दिलाए। सिविल जज प्रवर वर्ग शोभित बंसल ने 11 सिविल के वादों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम आचल कसाना ने 537 फौजदारी के वादों का निस्तारण कर अर्थदंड के रूप में 96200 रुपये प्राप्त किए और सात पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। त्वरित न्यायालय के सिविल जज प्रवर वर्ग ब्रहमपाल सिंह ने 378 फौजदारी के वादों का निस्तारण कर अर्थदंड के रूप में 14400 रुपये वसूल किए। सिविल जज अंकित राज सिंह ने नौ वादों का निस्तारण किया। जबकि अपर सिविल जज अवर वर्ग ने 133 फौजदारी के वादों का निस्तारण कर अर्थदंड के रूप में 1400 रुपये प्राप्त किए। सिविल जज अवर वर्ग बिंदु यादव ने 29 फौजदारी के वादों का निस्तारण कर अर्थदंड के रूप में 13300 प्राप्त किए और दो अन्य प्रकृति के वादों का निस्तारण किया। न्यायालय शाहबाद के न्यायधिकारी अरविंद कुमार ने दो अन्य वादों का निस्तारण कराया है। वहीं सिविल जज शशि प्रभा चौधरी ने 41 फौजदारी के वादों का निस्तारण कर 400 रुपये अर्थदंड एवं एक एनआई एक्ट के वाद का निस्तारण किया। इसके अलावा अन्य विभिन्न विभागों के 65316 और वैवाहिक 51 वाद निस्तारित किए गए। इसके अलावा सभी बैंकों और बीएसएनएल के बिल संबंधित प्री-लिटीगेशन स्तर पर कुल 642 वादों का निस्तारण किया गया।