रामपुर
Rampur News: बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला,घायल
धमोरा। शहजादनगर क्षेत्र के मड़ैयान उदयराज गांव में बंदरों के एक झुंड के हमले से एक महिला घायल हो गई है। रविवार शाम पांच बजे राम श्री पत्नी तोताराम सिंह घर के आंगन में काम कर रही थीं। इसी बीच अचानक एक बंदरों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और हाथों में चोटें आई हैं। महिला को निजी चिकित्सक के पास उपचार कराया है, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने महिला को घर भेज दिया। ग्राम प्रधान पति किशन लाल लोधी ने बताया गांव में बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। बंदरों को पकड़वाने के लिए बन विभाग में शिकायत की जायेगी। संवाद