रामपुर

Rampur News: मणिपुर हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी ने जताया विरोध

Connect News 24

रामपुर। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में जारी हिंसा को रोकने और भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई है।

प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला, आप नेता मामून शाह और रुहेलखंड प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू खां की अगुवाई में कार्यकर्ता बरेली गेट स्थित जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए। इस दौरान सभी ने मणिपुर में भाजपा सरकार की बर्खास्तगी की मांग की और कार्यकर्ताओं ने नैनीताल हाईवे पर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद सभी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। जबकि करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई है। महिलाओं के साथ घटी घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। इस दौरान ध्वस्त हुई व्यवस्था के चलते उन्होंने भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान रुहेलखंड प्रांत सचिव जुल्फिकार तुर्क, विधानसभा प्रभारी आसिफ मियां, नगर अध्यक्ष रय्यान खां, सभासद मौहम्मद यासीन उर्फ गुड्डू, सभासद हबीब अहमद,नगर अध्यक्ष शाहबाद नावेद खां, समीना बी, फायजा बी, मेहबूब जहांरय्यान खान मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button