रामपुर

Rampur News: संबद्ध शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश

Connect News 24

रामपुर। बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की संबद्धता पर रोक के बावजूद जिलेभर में 60 से अधिक शिक्षक दूसरे स्कूल या कार्यालयों से संबद्ध हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए सभी शिक्षकों को कार्युमुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।

नगर क्षेत्र सहित समस्त ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा कि जिले में शिक्षकों का अन्य स्थानों पर संबद्ध होना चिंताजनक है। इसलिए मूल विद्यालय से इतर संबद्ध सभी शिक्षकों का संबद्धीकरण तत्काल समाप्त किया जाए। अगर इसमें ढिलाई होती है, तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए ये आदेश जारी किए हैं। हाल ही में कई शिक्षक संगठनों ने उनसे मुलाकात कर इस विषय के बारे में बताया था। इधर, खंड शिक्षा अधिकारियों ने इस पर अमल करना भी शुरू कर दिया है। मिलक के बीआरसी पर तैनात कई शिक्षकों का संबद्धीकरण समाप्त कर उन्हें मूल विद्यालय में भेजा जा चुका है।

वर्षों से अन्य कार्यों में ड्यूटी पर लगे हैं शिक्षक

जिलेभर में ऐसे करीब 60 शिक्षक हैं, जिनका संबद्धीकरण बीआरसी या फिर अन्य कार्यालयों पर है। अधिकारियों से सेटिंग कर इन्होंने अन्य कामों पर अपनी ड्यूटी लगा ली और मूल विद्यालय में जाने से बच रहे हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

– जिले में कार्यभार ग्रहण करते हुए ऐसी जानकारी सामने आई है कि कई शिक्षक मूल विद्यालय से इतर दूसरे स्कूल या फिर बीआरसी से संबद्ध हैं। ऐसे सभी शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय में लौटने के आदेश जारी किए हैं। यह जिम्मेदारी समस्त बीईओ को दी गई है। संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button