रामपुर

Rampur News: उधार की रकम मांगने पर गला घोंटकर की थी युवती की हत्या

Connect News 24

रामपुर। उधार के एक लाख रुपये मांगने पर साथी ने ही दुर्गा कार्की (23) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को भोट थाना क्षेत्र के गांव पजावा रोड किनारे फेंक दिया था। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।19 जुलाई की सुबह भोट थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव के पास पजावा रोड में 23 वर्षीय युवती का शव मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंवी थी और शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवाया था। अगले दिन युवती के परिजनों ने मोर्चरी में पहुंचकर शव की शिनाख्त दुर्गा कार्की पुत्री बालक सिंह कार्की निवासी गांव बजेटी जिला नैनीताल के रूप में की थी।शनिवार रात को मृतका के पिता परिजनों संग भोट थाने पहुंचे और उत्तराखंड के रूद्रपर थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी सोनी कुमार सक्सेना पर उनकी दुर्गा की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

आरोप लगाया है कि उनकी बैटी दुर्गा रूद्रपुर के आवास विकास काॅलोनी निवासी सोनू कुमार सक्सेना के साथ काम करती थी। करीब एक वर्ष पूर्व सोनू ने दुर्गा से एक लाख रुपये तीन माह के लिए उधार लिए थे। 17 जुलाई को सोनू दुर्गा के पास आया था और फिर रकम की मांग कर रहा था। इस पर दुर्गा कार्की ने पहले उधार दी गई रकम मांगी तो वह धमकाने लगा। वहीं 18 जुलाई को आरोपी उनकी पुत्री को कार में बैठा कर ले गया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी सोनू कुमार को रविवार सुबह रूद्र बिलास चौकी के पास से कार समेत गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button