रामपुर

Rampur News: जीवन को आसान बनाता है अनुशासन

Connect News 24

discipline makes life easier

रामपुर में हार्टफुलनेस एकात्म अभियान के अंतर्गत डायरी लेखन प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मानित क

रामपुर। एकात्म अभियान के तहत हार्टफुलनेस केंद्र में स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाई गई। इस दौरान अनुशासन और मां के महत्व के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कुलदीप चौहान ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में अनुशासन होना सबसे ज्यादा जरूरी है। अनुशासन से ही स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जिया जा सकता है। ये बातें उन्होंने किशोर व्यक्तित्व विकास ब्राइटर माइंड गतिविधि के दौरान बच्चों द्वारा जीवन में अनुशासन और मां का महत्व विषयों पर डायरी लेखन प्रस्तुति के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जीवन की नींव के दौरान ही अनुशासन की आदत बच्चों की परवरिश में डालना प्रारंभ कर देना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ हार्टफुलनेस ने यह एक निरंतर चलने वाली गतिविधि का शुभारंभ किया है।

डायरी लेखन गतिविधि प्रस्तुतीकरण के दौरान कुमारी वर्तिका सक्सेना ने कहा कि अनुशासन हमें समय पर सोना और उठना‚ पोषक आहार एवं ध्यान योग की आदत सिखाता है। यह आदत हमें जीवन की हर चुनौती का आसानी से सामना करने में सक्षम बनाए रखती है। इस दौरान अनरव राय और अनन्या सक्सेना ने कहा कि मां का हमारे लिए बहुत प्रेम और समर्पण रहता है।

वरूनिका सक्सेना ने कहा कि अच्छे विद्यार्थी के गुणों में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। कार्यक्रम के अंत में जगदीश सरन सक्सेना और जय प्रकाश श्रीवास्तव ने शामिल होने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र‚ प्रतीक चिह्न और उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन शोभित किशोर सक्सेना और पंकज सक्सेना ने किया। इस दौरान वीर सिंह‚ रेनू श्रीवास्तव‚ सुखपाल‚ एसके जौहरी‚ कपिल आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button