रामपुर

Rampur News: रामपुर में 15 फीसदी तक बढ़ सकते हैं सर्किल रेट

Connect News 24

सर्वे पूरा होने के बाद डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट, 10-15 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर। लोगों को जमीन खरीदने के लिए अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं। चार साल बाद प्रशासन सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद सर्किल रेट तय किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में 10 से 15 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 12 प्रतिशत तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछली बार भी सर्किल रेट में 10-15 प्रतिशत बढ़ोत्तरी इुई थी।

एक सितंबर से नया सर्किल रेट लागू करने की कवायद चल रही है। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम वित्त, तहसीलों के अधिकारी पूरी तत्परता से सर्वे कार्य में लगे हुए हैं। शहरी क्षेत्र की बात करें तो पॉश काॅलोनियों के रेट अधिक बढ़ने की संभावना है। शहरी क्षेत्र में कम से कम 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है, जबकि ग्रामीण इलाके जिनमें बिलासपुर, शाहबाद जैसे इलाकों से सटे क्षेत्रों में 10 से 12 प्रतिशत जमीनों के भाव में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा हाईवे से सटे इलाकों में भी करीब 15 प्रतिशत सर्किल रेट में बढ़ोतरी हो सकती है। 2019 में भी जमीनों के दाम 10-15 प्रतिशत बढ़े थे। सभी तहसीलों में सर्वे के बाद प्रस्तावित सर्किल रेट पर आपत्तियां ली जाएंगी और उसका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद नया सर्किल रेट तय किया जाएगा।

वर्तमान में ये है सर्किल रेट

अधिक सर्किल रेट वाले एरिया

-गांधी समाधि से एकता तिराहा तक – 24 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर

-राजद्वारा गेट से हामिद स्कूल गेट का चौराहा तक – 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर

-जिलाधिकारी निवास से नवाब मूर्ति तक- 65 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर

-बाम्बे पैलेस से गांधी समाधि तक – 65 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर

-हयात हाॅस्पिटल से बिलासपुर रोड तक – 36000-48000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

-नोवा हास्पिटल से हयात हाॅस्पिटल तक – 36000-48000 रुपये प्रति वर्ग मीटर


कम सर्किल रेट वाले एरिया

-मोहल्ला आखून खैलान- 5000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

-अंगूरी बाग- 6200 रुपये प्रति वर्ग मीटर

-अट्टा आला नूर साहब- 5500 रुपये प्रति वर्ग मीटर

-पोस्टऑफिस रोड-5000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

पॉश कॉलोनियों के सर्किल रेट

-वीआईपी काॅलोनी- 25000-32000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

-वीपी काॅलोनी-21000-30000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

-विष्णु विहार- 6300-13000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

-तिलक काॅलोनी- 10000-12000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

-शक्तिपुरम-15000-21000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

-यूसुफ गार्डन-20000-32000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

-पुष्पगीत काॅलोनी-10000-18000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

-कृष्णा विहार-10000-15000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

2019 में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा था सर्किल रेट

2019 में सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई थी। तब 10 से 15 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। रामपुर में इस बार अधिक रेट बढ़ोत्तरी की संभावना नहीं है।

वर्जन :अभी जमीनों के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है। सभी से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव आने के बाद डीएम के निर्देशन में सर्किल रेट तय किए जाएंगे।

-हेम सिंह, एडीएम वित्त, रामपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button