Bareilly News: किशोरी को अगवा कर ले गया गैरसमुदाय का युवक
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:27 AM IST
पीलीभीत/न्यूरिया। कस्बा न्यूरिया का एक युवक दूसरे मोहल्ले की एक किशोरी को अगवा कर ले गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस सक्रिय हो गई। कुछ देर बाद ही पुलिस ने किशोरी बरामद कर ली।
कस्बे के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को कस्बे के ही मोहल्ला मोहम्मद यार खां का युवक शनिवार रात करीब 11 बजे अगवा कर ले गया। किशोरी के परिवार के लोग रात में ही थाने पहुंच गए और मामले की शिकायत की। पुलिस ने तुरंत ही किशोरी को खोजबीन शुरू कर दी। आधी रात के बाद पुलिस को किशोरी टनकपुर हाईवे स्थित भुजिया की मजार के पास मिल गई।



