Budaun News: रामकथा जो गाते, सुनते और सुनाते हैं वह नरक में नहीं जाते

कथा के दौरान व्यास गद्दी की आरती करते सपा नेता रजनीश गुप्ता।
मेरे राम आश्रम में कथा सुनने को जुटे रामभक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। मेरे राम आश्रम में चल रही रामकथा में रवि महाराज ने रामकथा का महत्व समझाया। कहा- जो भी रामकथा सुनता है, गाता है या फिर सुनता है, वह नरक में नहीं जाता।
अधिक मास में शुरू रामकथा के पांचवें दिन रवि महाराज ने कहा कि जिस घर में नियमित रामायण का पाठ होता है, वह घर या स्थान, तीर्थ स्थान हो जाता है। वहां जाने वाले कोई भी हो, सबके पाप मिट जाते हैं। ऐसा रामायण में महर्षि वाल्मीकि ने भी कहा है।
रामायण कलयुग में कल्पवृक्ष है। यह चंद्र की रेणु की समान शीतलता प्रदान करती है। रामकथा सुनना फलदायक है। उसे गाने और सुनाने वाले नरक में नहीं जाते। उन्होंने कथा से जुड़े कई और प्रसंग भी सुनाए। कहा- प्रभु श्रीराम का जन्म ही समाज को मर्यादित आचरण की स्थापना के लिए हुआ।
कथावाचक रवि महाराज ने कहा कि अधिक मास धार्मिक कार्याें के लिए समर्पित होता है। इस महीने कथा का सुनना अत्यंत लाभकारी है। महिलाओं को भी कथा सुनना चाहिए। इससे पहले सपा नेता रजनीश गुप्ता की मौजूदगी में भक्तों ने व्यास गद्दी की आरती की।
इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, विष्णु गुप्ता, विकास चौहान, अलंकार सोलंकी, धीरेंद्र सोलंकी, शीतल राना, कमलेश मिश्रा, मोना चौधरी, दीपेश, धर्मानंद, अमित शर्मा, शैलेश शर्मा, गजेंद्र पंत, शशांक और अंकित आदि मौजूद थे।

कथा के दौरान व्यास गद्दी की आरती करते सपा नेता रजनीश गुप्ता।