रामपुर

Rampur News: आप सांसद संजय सिंह ने केमरी में किया रोड शो

Connect News 24

केमरी। आम आदमी पार्टी के सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सोमवार को केमरी में रोड शो किया।

आप सांसद सोमवार की शाम केमरी के मोहल्ला गढ़ी स्थित मैदान में पहुंचे। जहां उनका आप कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से ऐतिहासिक स्वागत किया। इसके बाद रोड शो शुरू हुआ। रोड शो के दौरान वे एक खुली कार में सवार थे। उनके साथ ही आप कार्यकर्ता झंडे लहराते हुए नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। रोड शो के दौरान वह सभी का अभिवादन करते हुए मोहल्ला गढ़ी से थाना रोड होते हुए बिलासपुर मिलक रोड होकर रामपुर तिराहे से रामपुर रोड होकर जिला अध्यक्ष अंसार अहमद के आवास मोहल्ला इमामबाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व केमरी वासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने इस दौरान पार्टी की उपलब्धियां व पार्टी के एजेंडे के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button