रामपुर

Rampur News: बिजली कटौती के विरोध में लालटेन जुलूस निकालेगी आप

Connect News 24

रामपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि रामपुर में बिजली कटौती अधिक हो रही है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी दो जुलाई को शहर भर में लालटेन जुलूस निकालेगी। शहर से सटे एक होटल में पहुंचकर पत्रकारों के बीच उन्होंने ये बातें कहीं।

संजय सिंह ने कहा कि खराब बिजली व्यवस्था के खिलाफ बत्ती गुल अभियान का रामपुर से आगाज किया जाएगा। कहा कि एक जुलाई तक आम आदमी पार्टी हर जिले में बिजली व्यवस्था के खिलाफ अभियान चलाएगी। दो जुलाई को हाथों में लालटेन और मशाल जुलूस लेकर सड़कों पर उतरेगी। इस दौरान सांसद ने एक नंबर जारी कर जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस इलाके में भी बिजली कटौती हो, वहां के लोग वीडियो बनाकर उसको व्हाट्सएप के जरिए इस नंबर पर भेजें। सोशल मीडिया पर #बत्ती_गुल_अभियान लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री को टैग करके साझा करें।

इस मौके पर आप के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने कहा कि रामपुर में टेंपर्ड मीटर के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। जो उपभोक्ता रिश्वत न दे उसको मनमाना नोटिस भेजा जा रहा है। इससे पहले सांसद ने पार्टी से विधानसभा, नगर पालिका, जिला पंचायत और नगर पंचायतों से चुनाव लड़े प्रत्याशियों के कार्यों की समीक्षा की। नवनिर्वाचित चेयरमैन एवं सभासदों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, रोहिलखंड प्रांत के अध्यक्ष मो. हैदर, अध्यक्ष नगर पालिका रामपुर सना खानम, अध्यक्ष पति मामून शाह, केमरी नगर पंचायत अध्यक्ष अंसार अहमद, पूर्व चेयरमैन पप्पू खां, स्वार विधानसभा प्रभारी आसिफ मियां आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button