रामपुर

Rampur News: अवैध गन्ना पकड़े जाने पर होगी माफिया एक्ट में कार्रवाई

Connect News 24

रामपुर। लगातार छापेमारी के दौरान अवैध गन्ने को पकड़कर समिति की पर्ची पर तुलवाया जा रहा है। बावजूद गन्ना माफिया अवैध गन्ने की खरीद-फरोख्त में लगे हुए है। गन्ना माफियाओं का चिह्नीकरण कर नोटिस भेजा जा रहा है। गन्ना पकड़े जाने पर माफिया एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। हफ्ते भर में छह ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लदा हुआ करीब सात सौ क्विंटल अवैध गन्ना अब तक पकड़ा जा चुका है।

पकड़े गए गन्ने को समिति की पर्ची पर राणा शुगर मिल में तुलवा दिया गया है। गन्ना विभाग की ओर से अब तक तीन अज्ञात पर एफआईआर दर्ज भी हो चुकी है। गन्ना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शाहबाद में गन्ना माफियाओं का चिह्नीकरण कराया जा रहा है। अवैध गन्ने की खरीद फरोख्त में संलिप्त माफ़ियायों को नोटिस भेजा जाएगा। बावजूद उसके अवैध गन्ना कहीं भी पकड़ा गया, तो जांच करने के बाद गन्ना माफिया एक्ट में कार्रवाई कराई जाएगी। गन्ना इंस्पेक्टर ने बताया कि अब तक अज्ञात के खिलाफ तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। जांच के दौरान नाम प्रकाश में आने पर कार्रवाई की जाएगी।

अज्ञात बिचौलिये के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

शाहबाद। बुधवार को गन्ना विभाग की छापेमारी के दौरान शाहबाद के मित्रपुर गांव स्थित पंचायत घर के सामने प्रांगड़ में एक ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब डेढ़ सौ क्विंटल अवैध गन्ना पकड़ा था। जिसको समिति की पर्ची पर राणा शुगर मिल में तुलवा दिया था। अब अज्ञात बिचौलिये के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button