शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Connect News 24

Information about government schemes given in Vikas Bharat Sankalp Yatra

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लाभार्थियों को मोदी  की  योजनाओं का कैलेंडर वितरित करते नग

शाहजहांपुर। हनुमतधाम और शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी।

नगर आयुक्त ने हनुमतधाम के संरक्षक विनोद अग्रवाल, पार्षद के प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता को कैलेंडर व विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित पुस्तक देकर आभार जताया। देश की आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित शाॅर्ट फिल्म दिखाई गई। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत के प्रति शपथ दिलाई गई।

अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, उप नगर आयुक्त रश्मि भारती, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गैस-चूल्हा वितरित किए गए। क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को टी-शर्ट, कैलेंडर, उपहार दिए गए। अन्य प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र, कैलेंडर दिए गए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया गया। संचालन रजनीश राठौर ने किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button