रामपुर

Rampur News: नव गठित छात्र संघ को दिलाई शपथ

Connect News 24

रामपुर। बिलासपुर के होली चाइल्ड स्कूल के सत्र 2023-24 के लिए नव छात्र संघ का गठन विद्यालय के आडिटोरियम में ”इनवेस्टिचर सेरेमनी” (अलंकरण समारोह) कार्यक्रम के रूप में किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद नव गठित छात्र संघ को शपथ भी दिलाई गई।विद्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित होली चाइल्ड स्कूल के वर्ष 2013 के मेधावी छात्र डाॅ. विवेक राजदेव के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संस्था के संरक्षक योगराज बत्रा, वाइस चेयरमैन विकास बत्रा, विनय बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य मिंटू दुबे ने डाॅ. विवेक राजदेव को बुके व प्रशस्ति-पत्र देकर स्वागत व सम्मानित किया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना पर भक्ति भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया गया।

नव निर्वाचित छात्र संघ को प्रधानाचार्य द्वारा अपने दायित्वों के प्रति शपथ ग्रहण कराई गई। नव गठित छात्र संघ में हेड बॉय कीरतपाल सिंह, हेड गर्ल अंशिका गंगवार, एडवाइजर ओम गुप्ता, डिप्टी हेड बॉय लक्ष्य बत्रा, डिप्टी हेड गर्ल निदा सगीर, साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख राहुल चैधरी व जिया भारती, स्पोर्ट्स कैप्टन यश पाण्डेय व सुखमन कौर, डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन नितीश वाधवा व शगुन सिंह चयनित किए गए।

इसके अलावा हाउस कैप्टन, सूचना प्रौद्योगिकी क्लब एवं अनुशासन प्रमुख का चयन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डाॅ. विवेक राजदेव ने अपने संदेश में नव निर्वाचित छात्र संघ को बधाई दी और कर्तव्य पालन में निष्पक्ष और ईमानदार रहने की नसीहत दी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता द्वारा प्रदत्त संस्कारों, स्कूल द्वारा प्राप्त बुनियादी शिक्षा व शिक्षकों एवं अपनी कढ़ी मेहनत को दिया। कर्तव्य पालन की शिक्षा देते हुए अपने कार्यों को ईमानदारी से करने की प्रेरणा दी। नवनिर्वाचित छात्र संघ को संस्था के संरक्षक योगराज बत्रा, चेयरमैन आर के बत्रा, वाइस चेयरमैन विकास बत्रा, विनय बत्रा, एम डी पूजा बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार जोशी, मंजू अधिकारी, कोआर्डिनेटर जसपाल कौर आदि ने भाग लिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button