रामपुर

Rampur News: स्वार में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण, आठ हजार का जुर्माना वसूला

Connect News 24

रामपुर। नगरपालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोगों के टीन शेड उतरवाए। इसके अलावा दुकानों के सामने रखा सामान भी हटवाया गया। नगरपालिका कर्मियों ने दुकानदारों का कुछ सामान जब्त भी किया। साथ ही तीन दुकानदारों से आठ हजार जुर्माने की वसूली भी की। नगर में रामपुर-बाजपुर राजमार्ग के दोनों और बने फुटपाथ पर दुकानदारों, फड़ व ठेलों वालों और आटों चालक कब्जा जमाए है, जिस कारण मार्ग संकुचित होकर रह गया है। इसके चलते मार्ग पर दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं फुटपाथ पर कब्जा होने चलते पैदल चलने वाले राहगीरों को भी सड़क पर चलना पड़ता है। इस कारण कई बार वे वाहन की चपेट में भी आ जाते है। जाम की समस्या को देखते हुए एसडीएम अवनीश कुमार ने ईओ सुरेंद्र केसरवानी और पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पालिका कर्मियों ने दुकानों के आगे बने करीब चार-चार फुट के टीन शेड को हटवाना शुरू किया। इस दौरान कई दुकानदारों ने खुद ही अपना टीन शेड व अन्य अतिक्रमण को हटवाना शुरू कर दिया।

ईओ सुरेंद्र केसरवानी ने बताया कि अभियान के दौरान तीन दुकानदारों से आठ हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। इनमें इस्लाम टेंट से पांच हजार, सलीम टायर से दो हजार और अमित सैनी से एक हजार रुपये शामिल हैं। इस बीच एसडीएम अवनीश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button