रामपुर

Rampur News: स्नातक में कॉलेजों में 10 सितंबर तक होंगे दाखिले

Connect News 24

रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की तिथि को विश्वविद्यालय ने बढ़ा दिया है। कॉलेजों में अब 10 सितंबर तक छात्र-छात्राओं के दाखिले होंगे।

जिले के चार राजकीय डिग्री कॉलेजों में स्नातक की 3650 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया डेढ़ माह से चल रही है। कॉलेजाें में तीन बार मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद भी सीटें खाली रह गईं। जिसके बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर छात्र-छात्राओं को दाखिले का मौका दिया। 30 अगस्त तक इनमें 3500 से अधिक सीटें भर गई थीं। शहर के दोनों कॉलेजों में करीब 60 और बिलासपुर व स्वार के राजकीय डिग्री कॉलेज में 20 सीटें खाली रह गईं थीं। इनको भरने के लिए विश्चविद्यालय ने 10 सितंबर तक तिथि बढ़ा दी है। ऐसे में छात्र-छात्राएं दाखिले के लिए कॉलेज में पहुंच रहे हैं। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज में बीए में 20 और बीएससी में 10 सीटें खाली हैं। 10 सितंबर तक दाखिले होंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button