रामपुर

Rampur News: डीआईओएस को निजी कॉलेज में बंधे मिले पशु, नोटिस जारी

Connect News 24

रामपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के दस विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस को खरसोल स्थित श्री गोविंद इंटर कॉलेज में पशु बंधे मिले। जिस पर उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने कॉलेज को नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को डीआईओएस ने राजकीय इंटर कॉलेज पटवाई, राजकीय इंटर कॉलेज रेवड़ी कला, राजकीय इंटर कॉलेज शाहाबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहबाद, आरपीएस इंटर कॉलेज रुस्तमपुर, आईएम इंटर कॉलेज शाहाबाद, श्री डालचंद शर्मा इंटर काॅलेज धुरयाई, श्री गोविंद इंटर कॉलेज खरसोल और जनता इंटर कॉलेज सैफनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें श्री गोविंद इंटर कॉलेज में व्यवस्थाएं सही नहीं मिली। कॉलेज के दरवाजे व खिड़कियां खस्ताहाल में पाए गए। साथ ही कॉलेज में पशु बंधे मिले। जिस पर डीआईओएस का पारा चढ़ गया। इसके बाद वह जनता इंटर कॉलेज सैफनी पहुंचे, जहां की शैक्षिक अव्यवस्था देखकर नाराजगी जाहिर की। जनता इंटर कॉलेज सैफनी में 135 विद्यार्थी ही नामांकित पाए गए। जिनमें से शुक्रवार को आधे से भी कम की उपस्तिथि पाई गई। डीआईओएस मुन्ने अली ने दोनों ही कॉलेजो को नोटिस जारी किया है। डीआईओएस ने बताया कि श्री गोविंद इंटर कॉलेज में व्यवस्थाएं सही नहीं मिली। जनता इंटर कॉलेज सैफनी में शैक्षिक गुणवत्ता सही नहीं पाई गई है। दोनों ही विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button