रामपुर

Rampur News: सात जुलाई तक होंगे बीए-बीएससी में दाखिले के आवेदन

Connect News 24

रामपुर। शहर के राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मंगलवार को कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। छात्र-छात्राएं कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं।

इस बार कॉलेज में बीए के लिए 1360 सीटें निर्धारित हैं। बीएससी मैथ व बायो वर्ग के लिए 320-320 सीटों पर छात्र-छात्राओं के दाखिले होंगे। इसके लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन कर रहे हैं। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं की ओर से आवेदन किए जा रहे हैं। एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि सात जुलाई रखी गई है। तिथि बढ़ सकती है। फिर भी छात्र-छात्राएं समय पर अपना आवेदन करें जिससे वह मेरिट में स्थान बनाकर दाखिला पा सकें। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button