Budaun News: सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत

मृतक प्रेमसिंह का फाइल फोटो। संवाद
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में जुगाड़ वाहन और बाइक की टक्कर में घायल हुए दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
सोमवार शाम करीब सात बजे कुंवरगांव थाना क्षेत्र में बिनावर रोड पर गांव आजमगंज मड़िया के पास जुगाड़ वाहन और बाइक में टक्कर हुई थी। हादसे में जुगाड़ वाहन चला रहे अहरुइया निवासी प्रेमबाबू समेत पांच लोग घायल हो गए थे। प्रेमबाबू समेत अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर में प्रेमबाबू की मौत हो गई। हादसे में प्रेमबाबू के दोनों पैर कट गए थे। बाइक सवार 28 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र राजाराम निवासी गांव रुकुमपुर पुख्ता थाना दातागंज का इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे प्रेमसिंह ने भी दम तोड़ दिया। संवाद