Rampur News: डंपर की टक्कर से बरेली के ट्रैक्टर चालक की मौत
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में डंपर ने ट्रैक्टर चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।बरेली के थाना शेरगढ़ अंतर्गत नगरिया गांव निवासी ज्ञान सिंह रविवार को डिस्टलरी में निकलने वाली राख को ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर ले जा रहे थे। भमरौवा गांव के पास उनके ट्रैक्टर में तेल खत्म हो गया। वह ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा करके खुद भी घास पर बैठ गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन बरेली ले गए, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर समेत चालक फरार हो गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


