रामपुर

Rampur News: 40 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Connect News 24

रामपुर। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को 40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज दोनों को जेल भेज दिया है। जबकि फरार तस्कर की तलाश की जा रही है। बुधवार की सुबह केमरी पुलिस सिमरा मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बाइक सवार युवकों को दबोच लिया। जबकि उनका एक साथी चकमा देकर भाग गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी उजैब पुत्र लियाकत व मीरगंज के गांव शहजादपुर निवासी अजीम पुत्र मुर्सिद बताया। जबकि फरार साथी का नाम मीरगंज के गांव गुलड़िया निवासी सैफ बताया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपेार्ट दर्ज कर बरामद बाइक को सीज कर दिया है।

केमरी इंस्पेक्टर हरिओम सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को सिमरा से पकड़ लिया था। तीसरा सैफ भाग गया था। जिसके लिए टीमें लगाई गयी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button