बदायूं

Budaun News: कांवड़ियों को नहीं आए कोई दिक्कत, अतिक्रमण हटाया

Connect News 24

Kanwariyas did not face any problem, encroachment removed

उझानी में अतिक्रमण हटाते पुलिस और पालिका कर्मचारी। संवाद

– खोखा मालिकों को दो दिन के अंदर सामान समेट ले जाने की हिदायत

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए, इसके लिए बुधवार को उझानी के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पालिका कर्मियों की कुछ दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई। खोखा मालिकों को हिदायत दी गई कि वे दो दिन के अंदर अपना सामान हटा लें।

पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अभियान की शुरुआत बदायूं रोड मोड़ के पास से की। पालिका के ईओ अब्दुल सबूर के नेतृत्व में जेसीबी के जरिये तीन दुकानों के आगे पड़े टिनशेड तोड़ दिए गए तो निर्माणाधीन दुकान के आगे पड़ा मलबा हटा दिया गया।

इसके अलावा पुलिस और पालिकाकर्मियों ने ठेला-खोमचा वालों को खदेड़ दिया। पुरानी अनाज मंडी के आसपास इलाके को भी अतिक्रमण मुक्त किया गया। ईओ ने बताया कि कांवड़ियों के रूट पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।

फिर रखा सामान तो होगी सख्त कार्रवाई

कांवड़ियों के रूट पर अतिक्रमण को लेकर पालिका प्रशासन ने दुकानदारों को अगली बार फिर अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। यह भी कहा कि कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा सकती है।

उझानी में अतिक्रमण हटाते पुलिस और पालिका कर्मचारी। संवाद

उझानी में अतिक्रमण हटाते पुलिस और पालिका कर्मचारी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button