Rampur News: हाईवे पर हादसे में बरेली के युवक की मृत्यु
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हुए हादसे में बरेली के युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे उसके परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को बरेली ले गए।
बरेली के थाना किला के सना दुल्ला बाजार निवासी दानिश (28) स्कूटी से जा रहा था। बुधवार की रात सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर रोडवेज की बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बरेली से उसके परिजन भी यहां पहुंच गए। वो बिना किसी कार्रवाई के दानिश के शव को बरेली ले गए। पुलिस का कहना है कि दानिश के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद