रामपुर

Rampur News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में छह केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा कल

Connect News 24

रामपुर। 15 जून को जनपद में छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीएड की प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए इस बार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इन सीसीटीवी कैमरों के जरिए लखनऊ में बैठे अधिकारी भी परीक्षा पर नजर रख सकेंगे। वहीं, हर परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक के अलावा एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। ये दोनों पालियों में परीक्षा की सुचिता को परखेंगे।

बीएड प्रवेश परीक्षा पहले अप्रैल माह में प्रस्तावित थी, लेकिन परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया। अब 15 जून को बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। जिले के छह केंद्रों पर दो पालियों में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। सुबह की पहली पाली में नौ बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा में जिले के कुल 2398 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button