रामपुर

Rampur News: डायरिया और बुखार के 417 मरीज इलाज को पहुंचे

Connect News 24

रामपुर। जिला अस्पताल में डायरिया और बुखार के मरीजों की भरमार है। ओपीडी में तमाम मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों की संख्या अधिक है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार और डायरिया के 417 मरीज मरीज इलाज के लिए पहुंचे। बुखार और डायरिया के मरीज बढ़ने का कारण गर्मी बताई जा रही है। इसलिए लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं।

जिला अस्पताल में मंगलवार को भी मरीजों की भीड़ रही। सुबह में ही पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी में डॉक्टर कक्ष और दवा वितरण कक्ष तक मरीजों की भीड़ थी। डॉक्टरों से परामर्श लेने में ही मरीजों को आधा घंट लग गया। डॉक्टरों के अनुसार भीषण गर्मी में गर्म हवाएं लगातार चल रही हैं। इसलिए लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ रही है। लोगों के शरीर में पानी कम होने की शिकायत अधिक है। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। जहां उनको ड्रिप चढ़ाई जा रही है। अस्पताल में डायरिया वार्ड में 52 नए मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं बुखार वार्ड में 16 मरीज भर्ती हुए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button