रामपुर

Rampur News: 13 दिन में 35 से 43 डिग्री पहुंच गया पारा

Connect News 24

रामपुर। इस बार बैसाख के साथ जेठ महीने के भी कुछ दिन खुशनुमा बीत जाने के बाद गर्मी ने अचानक उछाल मारी। 13 दिनों में ही तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। दोपहर में चटख धूप के बीच चल रहीं गर्म हवाएं लोगों को तंग कर रही है। दिन और रात में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं।

बैसाख और जेठ के महीने में थोड़े-थोड़े अंतराल में आंधी-बारिश के चलते गर्मी अपना प्रचंड रूप नहीं दिखा सकी, लेकिन आषाढ़ महीने में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। एक जून को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री था जोकि 13 जून को 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस प्रकार 13 दिनों में तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री से 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। मंगलवार को चटख धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने तीन दिन बाद अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी के आसार जताए हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 18 से 20 जून के बीच बारिश की संभावना है। बारिश होने पर तापमान पांच से छह डिग्री तक कम हो जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button