Shahjahanpur News: उद्यम शिविर में 50 व्यापारियों ने कराया पंजीकरण

व्यापार मंडल कार्यालय पर उद्यम रजिस्ट्रेशन कराते व्यापारी
शाहजहांपुर। जिला उद्योग केंद्र की ओर से खिरनीबाग स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर मंगलवार को उद्यम रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अनुराग यादव ने किया। शिविर में 50 व्यापारियों ने पंजीकरण कराया।
उपायुक्त अनुराग यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी को अपने उद्यम का पंजीकरण कराना जरूरी है। इसके लिए शिविर लगाए जा रहे है। व्यापार मंडल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पंजीकरण कराने वाले व्यापारियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से व्यापारियों के हित में उनके उद्यम का पंजीकरण कराया जा रहा है। पंजीकरण कराने वाले व्यापारी को पांच लाख तक का निशुल्क बीमा, टेंडर में ईएमडी, अनुभव, टर्नओवर में छूट के साथ ही केंद्र सरकार के विभागीय खरीद कोटा में छूट मिलेगी।
इस मौके पर उद्योग केंद्र के सांख्यिकी अधिकारी जोगेंद्र सिंह, व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री अमित शर्मा, नारायणदास अग्रवाल, हनी सिंह, पीयूष गुप्ता, अशोक गुप्ता, मेहनाज खानम, रितेश सेठी, अखिल मिश्रा, मोईन, मधुरेश गुप्ता, मोहम्मद सलाउद्दीन, भारत गुप्ता, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।