पीलीभीत

Pilibhit News: पांच दिनों से नहीं हो रहा खाद का वितरण, किसानों में रोष

Connect News 24

बीसलपुर। कंपनी प्रतिनिधियों के डीडी नंबर नहीं दिए जाने के कारण गन्ना विभाग की खाद गोदामों से पिछले पांच दिनों से खाद नहीं बांटी जा पा रही है। इससे किसानों को दिक्कत हो रही है।

सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि समिति क्षेत्र में स्थित बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, जोगीठेर, चुर्रासकतपुर और बल्देवपुर गोदामों पर यूरिया खाद पांच दिन पूर्व भरपूर मात्रा में आ गई थी। खाद उपलब्ध कराने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों ने गोदाम प्रभारियों को डीडी नंबर नहीं दिए। इस कारण गोदामों से खाद का वितरण नहीं किया जा पा रहा है।

नियमानुसार कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा दिया गया डीडी नंबर गोदाम प्रभारी खाद वितरण वाली मशीनों में फीड करेंगे। इस अव्यवस्था को लेकर किसानों में संबंधित लोगों के प्रति रोष है। इस बीच किसानों ने विभागीय अधिकारियों से भी कई बार संपर्क साधा, लेकिन अभी कोई समाधान नहीं हो सका। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button