रामपुर

Rampur News: ग्राम पंचायतों में 11 से कैंप लगाकर की आधार से जोड़े जाएंगे लाभार्थी

Connect News 24

रामपुर। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडरों का लाभ दिलाने के लिए लाभार्थियों के खाते आधार से लिंक कराने केलिए 11 और 12 सितंबर को ग्रामीण इलाकों में कैंप लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुद्धता एवं पारदर्शिता के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि बीसीटीसी के लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक करा लिया जाय ताकि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खातों में पारदर्शी तौर पर अंतरित हो सके तथा वास्तविक लाभार्थी को ही सब्सिडी का लाभ प्राप्त हो सके। इस संबंध में जानकारी में आया है कि सेल्स ऑफिसर्स द्वारा आधार लिंक किए जाने की रियल टाइम सूचना साझा नहीं की जा रही है और न ही बैंकों के जिला समन्वयकों द्वारा प्रतिदिन बैंक में आधार लिंक कराने के लिए आने वाले लोगों की संख्या तथा सफल हुए आधार लिंक के बारे में अवगत कराया जा रहा है, जिस कारण कार्य के पर्यवेक्षण में कठिनाई हो रही है तथा अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि इस कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए 11 और 12 सितंबर को ग्राम पंचायत को इकाई के रूप में चिह्नित करते हुए समस्त बैंकों द्वारा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही संज्ञान में आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button