रामपुर

Rampur News: भाकियू टिकैत ने गिनाईं समस्याएं, 15 दिन के भीतर नहीं हुआ समाधान तो अनिश्चितकालीन घरना

Connect News 24

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष नईम प्रधान ने एसडीएम सदर को पांच सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।

तहसील अध्यक्ष नईम प्रधान ने बताया कि किसानों की जमीनों की विरासत एक से दो साल नहीं हो पा रही है। यह समस्या भी काफी समय से चल रही है। जबकि दाखिल-खारिज को लेकर लेखपालों द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है। वहीं तहसील सदर में सब रजिस्ट्रार द्वारा नॉन जेड जमीन की रजिस्ट्री बंद है, लेकिन लोग परेशान हैं। कहा कि बारिश के कारण ग्राम पंचायतों में जल भराव व कूड़े के ढेरों से बीमारी आदि होने के खतरे को भी एसडीएम सदर को अवगत कराया गया। बताया गया कि यदि 15 दिन के भीतर समस्याओं का निस्तारण नहीं कराया गया तो यूनियन तहसील सदर में अनिश्चितकालीन धरना देगी। ज्ञापन देने वालों में हरद्वारी लाल, मोहम्मद रफी, हाफिज, अफरोज अली, अमीर अहमद, सरवन लाल, मकसूद अहमद, भूरा अली आदि किसान मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button