रामपुर

Rampur News: कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ भाकियू टिकैत का धरना

Connect News 24

रामपुर। पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ कलक्ट्रेट में चल रहा भाकियू टिकैत गुट का बेमियादी धरना सोमवार रात में समाप्त हो गया। एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सहित अन्य अधिकारी किसानों को मनाने पहुंचे और किसानों से बात की। जिसके बाद कार्रवाई के आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। एसडीएम शाहबाद ने मौके पर परौता गांव का प्रकरण भी सुलझा दिया।

गौरतलब है कि एक दिन पहले भाकियू टिकैत के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में सदस्यों व किसानों ने कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इन्होंने हाल फिलहाल में घटित हुए विभिन्न उदाहरणों को पेश करते हुए जनपद की पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। किसानों का कहना था कि पुलिस चोरी की घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही। थानों में प्रभावी पक्ष से रुपये लेकर कार्रवाई की जाती है। फरियादियों की कोई सुनवाई नहीं है। धरना- प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए जिसके बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। सोमवार रात में मंगलवार को एडीएम हेम सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ शाहबाद और एसडीएम शाहबाद धरनास्थल पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने किसानों की बात सुनी। इस दौरान पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई। जिसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान जिला प्रवक्ता मंजीत सिंह अटवाल, शाहबाद तहसील प्रमुख राहत खां, हाफिज ययबू, प्रियांशु, मुस्तकीम, साबिर अली, अजित सिंह, लखविंदर सिंह गिल मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button