रामपुर

Rampur News: ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी, बाइक सवार ने रोडवेज बस के परिचालक का सिर फोड़ा

Connect News 24

चंदौसी। ओवरटेक करने को लेकर रोडवेज चालक की बाइक सवार से कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी युवक फाटक पर रुकी बस में चढ़ गया और परिचालक के साथ मारपीट कर सिर में लोहे की रॉड मार दी। गंभीर घायल परिचालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बस में सवार यात्रियों को पीछे से आ रही रोडवेज की बसों से गंतव्य की ओर भेजा गया।

चंदौसी के मोहल्ला अशोक नगर निवासी प्रेम सिंह रोडवेज में परिचालक है और मुरादाबाद डिपो में तैनात है। उसके साथ बस पर चंदौसी के इंदिरा कॉलोनी निवासी सत्यवीर चालक है। दोनों मंगलवार की सुबह चंदौसी से बस दिल्ली लेकर जा रहे थे। संभल रोड पर फाटक के पास बस पहुंची तो फाटक बंद था। फाटक खुलने पर चालक ने बस स्टार्ट की तो पीछे से एक बाइक सवार युवक ने गलत दिशा से आकर बस के आगे बाइक खड़ी कर दी। चालक सत्यवीर ने बाइक सवार युवक से बाइक हटाने के लिए कहा।

इस बात से युवक नाराज हो गया और गाली गलौज करने लगा। युवक चालक के पास आया तो उसने खिड़की नहीं खोली। इसके बाद युवक यात्री खिड़की से बस में चढ़ गया। परिचालक प्रेम ने उसे समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माना और परिचालक के साथ हाथापाई कर दी। आरोपी ने परिचालक के सिर में रॉड मार दी। जिससे परिचालक घायल हो गया। इस घटना से बस में अफरातफरी मच गई। बस में बैठे यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया और चालक बस को लेकर नरौली पुलिस चौकी पहुंचा। यहां युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया और यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था करा दी गई।

पुलिस ने घायल परिचालक को कोतवाली चंदौसी के लिए भेजा। परिचालक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। सूचना पर रोडवेज स्टेशन प्रभारी अनिल मिश्रा, चालक, परिचालक मौके पर पहुंच गए। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button