Rampur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:00 AM IST
सैफनी (रामपुर)। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर धनौरा मोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बरेली के थाना सिरौली क गांव केसरपुर निवासी प्रशांत (22) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरेली जनपद के थाना सिरौली के गांव केसरपुर निवासी प्रशांत शुक्रवार की सुबह अपनी मां को चंदौसी से दवाई दिलाने के लिए आया था। देर रात प्रशांत मां को किसी रिश्तेदारी में छोड़कर अकेला घर वापस जा रहा था। सैफनी थाना क्षेत्र के गांव धनौरा के मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


