रामपुर

Rampur News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो लोग घायल

Connect News 24

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुर केमरी रोड स्थित कोठा जागीर गांव में पाइप भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ी निवासी मनोहर (30) पुत्र प्रेमराज शुक्रवार की सुबह 11 बजे बाइक से केमरी होते हुए नगर को आ रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनके साथी जय सिंह भी पीछे बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिलासपुर केमरी रोड स्थित कोठा जागीर गांव में नगर से प्लास्टिक के पाइपों को ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहा केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोतलखेड़ा निवासी राजीव अचानक सामने बाइक सवार को देखकर घबरा गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक सवारों को रौंदते हुए सड़क किनारे पाखड़ के पेड़ में जा घुसी। हादसे में मनोहर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि जय सिंह व राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को भी कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने युवक की जेब से मिले मोबाइल फोन के जरिए सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button