Rampur News: भाजपा ने गोसेवा कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने गोशाला में जाकर गोसेवा की। इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पारुल अग्रवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारी व सदस्य गोशाला पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष पारुल अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी को गायों से विशेष लगाव है। उनके जन्मदिन पर गोसेवा कर योगी की दीर्घायु की कामना की।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का साथ मिलना गौरव की बात है। भाजपा सरकार में सभी लोगों को विकास हो रहा है। इस मौके पर महामंत्री हरीश गंगवार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा सुनीता सैनी, निधि वर्मा, कोमल मित्तल, बीना अग्रवाल, मृदुल शर्मा, रागिनी शर्मा, प्रियंका, पूजा, मुन्नी देवी, गीता अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।