रामपुर

Rampur News: भाजपा सरकार ने हर लाभार्थी को दिया हर योजना का लाभ ़कटारिया

Connect News 24

बिलासपुर। भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने कहा है कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर लाभार्थी को हर योजना का बिना भेदभाव के लाभ दिया है। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा की हर लाभकारी व कल्याणकारी योजना धरातल पर उतरी है।

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व विशिष्ट अतिथि सांसद शुक्रवार को नगर के मोहल्ला डैम कॉलोनी स्थित ब्रह्मदत्त सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कार्यकर्ताओं के सामने केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज है कि वह घर-घर जाएं और लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव के हर योजनाओं को धरातल पर उतारा है। जिसका लाभ हर लाभार्थी को मिला है। सम्मेलन में ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल, मिलक ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, जिला महामंत्री हरीश गंगवार, नगर अध्यक्ष चेतन परुथी, रविंद्र सिंह रवि यादव, ऋषभ भारद्वाज, अनिल राठौर, शमीम हसन, रवि राठौर, चौधरी लोकेंद्र सिंह, रविंद्र सिकदार, श्यामल मिर्धा, अमन वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन नगर अध्यक्ष चेतन परुथी ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button