शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 175 मेगावॉट बढ़ी बिजली की मांग, ओवरलोड लाइनें देने लगीं जवाब

Connect News 24

175 MW power demand increased, overloaded lines started responding

्राईसाइकिल में छतरी बांधकर धूप से बचने का प्रयास करती दिव्यांग महिला।संवाद

शाहजहांपुर। तापमान बढ़ने के कारण बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। भीषण गर्मी से पहले जिले में जहां बिजली की डिमांड 150 मेगावॉट हुआ करती थी वह 175 मेगावॉट बढ़कर 325 मेगावॉट पहुंच गई है। लाइनों पर लोड बढ़ने से फॉल्ट भी बढ़े हैं।

पुवायां रोड स्थित 220 केवी पैना ट्रांसमिशन से शाहजहांपुर के अतिरिक्त पड़ोसी जनपदों को बिजली की सप्लाई दी जाती है। शुक्रवार को बिजली के फाल्ट के चलते कर्मचारी दौड़ते रहे। करीब तीन बजे कचहरी के पास मेन लाइन का तार टूटने से क्षेत्र के आसपास की बिजली गुल हो गई। एमनजई जलालनगर को जाने वाली बिजली लाइन का तार जलालनगर बजरिया में टूटने से दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र की मशीनरी मार्केट लाइन का तार टूटने से एक घंटे तक भीषण गर्मी में लोग परेशान होते रहे। कांट में अभायन फीडर की लाइन में फाल्ट आने से 32 गांवों की बिजली चार घंटे तक बंद रही। बरतारा फीडर भी प्रभावित होने से छह घंटे तक दर्जनों गांवों के लोग परेशान रहे। इसी तरह निगोही का कटैया फीडर में बृहस्पतिवार शाम को तार टूट गया। इसके चलते चार गांवों में पूरी रात ब्लैक आउट रहा।

लो वोल्टेज से जूझ रहे शास्त्रीनगर कॉलोनी के लोग

भीषण गर्मी होने के बाद भी लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शास्त्रीनगर कॉलोनी के लोग लो-वोल्टेज की समस्या लेकर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। वहीं लकड़ी मंडी में भी लो-वोल्टेज के कारण लोगों के विद्युत उपकरण नहीं चल पा रहे हैं।

वर्तमान में बिजली की मांग काफी अधिक बढ़ गई है, लेकिन हमारी लाइनें ओवरलोड नहीं हैं। गर्मी में मांग बढ़ने पर बिजली की मांग बढ़ जाती है।

आरके उपाध्याय, एक्सईएन ट्रांसमिशन

फोटो15

तापमान में उछाल से पसीना-पसीना हो गए लोग

शाहजहांपुर। तापमान में लगातार उछाल आने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा। सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों से लोग जूझते रहे। इसके चलते लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 28.6 रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। शुक्रवार सुबह नौ बजे से ही मौसम ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। तेज धूप होने के साथ ही गर्म हवा ने लोगों को अपने घरों में कैद कर दिया। इसके चलते दोपहर में सड़कों पर चहल-पहल कम रही। बहुत जरूरी होने पर लोग घरों से बाहर निकले। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने गमछे का सहारा लिया।

्राईसाइकिल में छतरी बांधकर धूप से बचने का प्रयास करती दिव्यांग महिला।संवाद

्राईसाइकिल में छतरी बांधकर धूप से बचने का प्रयास करती दिव्यांग महिला।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button