Rampur News: भाकियू टिकैत ने मासिक पंचायत कर सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:10 AM IST
शाहबाद। भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत निरीक्षण भवन में आयोजित की गई। इस मासिक पंचायत में कहा किराणा शुगर मिल द्वारा बहारी गन्ने की खरीद की जा रही है। गेट व सेन्टर के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की पर्ची शीघ्र भेजी जाए। ऊंचा गांव फीडर की ओवर लोडिंग की आरसी वापिस की जाए और रम्पुरा का बिजली पर शीघ्र बनवाया जाए।
तहसील में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। किसानों से पैसे-लेकर भी काम न करने का आरोप लगाया गया है। विरासत और पैमाइश करने के रुपए वसूले जा रहे हैं। दोषी लेखपाल में कानूनगो पर कार्रवाई की मांग की गई है। बिजली विभाग द्वारा बकायेदार किसानों के कनेक्शन नहीं काटे जाए। इन सभी मांगो को लेकर ज्ञापन एसडीएम सुनील कुमार को सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव दरियाव सिंह, प्रमोद कुमार यादव, नावेद खान, सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद

