रामपुर

Rampur News: महिलाओं में बीपी तो पुरुषों में डायबिटीज की समस्या

Connect News 24

रामपुर। शहर के मोहल्ला पुराना गंज में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. अमन अमीन खां ने 100 से अधिक मरीजों को देखकर निशुल्क परामर्श दिया। महिलाओं में हाई बीपी और पुरुषों में डायबिटीज की शिकायत अधिक मिली। इस दौरान सभी को दवाएं दी गईं।

सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 112 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। डॉ. अमन ने मरीजों का ब्लड प्रेशर चेक किया। जांच के बाद महिलाओं का ब्लड प्रेशर अधिक मिला, जबकि पुरुषों में डायबिटीज की समस्या देखने को मिली। इसके अलावा डायरिया और बुखार से पीड़ित 17 बच्चे उपचार को पहुंचे थे। कुछ मरीजों को चर्म रोग की शिकायत थी। डॉ. अमन ने बताया कि बदलते जीवनशैली की वजह से बीपी और डायबिटीज की समस्या बढ़ रही है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए सलाह

-चाय, कॉफी, कैफीन युक्त चीजों का सेवन न करें।

-बाजार में बनी चीजों को न खाएं।

-सुबह आधा घंटा पैदल चलें, हल्का व्यायाम करें।

-खाने में पौष्टिक आहार को शामिल करें। सलाद खाएं।

ब्लड प्रेशर के मरीजों को सलाह

-तनाव, गुस्सा को नियंत्रित करें।

-खाने में नमक की मात्रा कम करें।

-रोज ध्यान करें, योग करें।

-नियमित रूप से चेकअप कराते रहें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button