रामपुर

Rampur News: सड़कों से अतिक्रमण तो हट गया, लेकिन कीचड़ से कैसे निकलेंगे कांवड़िये

Connect News 24

रामपुर। कांवड़ियों के आने लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्य मार्ग से पक्का अतिक्रमण तो हटवा दिया है, लेकिन रास्ते में बने गड्ढों में जमा पानी और कीचड़ कांवड़ियों की परेशानी बढ़ाएंगे। सोमवार को इस सड़क से गुजरने वाले कांवडिये और शिवभक्त सड़क पर भरे पानी और कीचड़ से निकलने को मजबूर होंगे।सावन माह के प्रत्येक सोमवार को हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवडियों को यात्रा में परेशानी न हो। इसको लेकर शनिवार को शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार, सीओ केएन आंनद, ईओ शैलेंद्र सिंह, कोतवाल करनपाल सिंह ने संयुक्त रूप से शाहबाद के बिलारी चौराहे से लेकर चंदौसी चौराहे और रामपुर, ढकिया और आंवला चौराहे से पक्का अतिक्रमण हटवाया था। वहीं सोमवार को आने वाले कांवड़िये को रास्ते में कीचड़ और गड्ढों में भरे पानी से होकर गुजरना पड़ेगा।

दरअसल, शाहबाद क्षेत्र के कावड़िये कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। बरेली जिले के आवंला और सिरौली क्षेत्र के लोग और शाहबाद के आंवला रोड स्थित सैकड़ों गांवो के कांवड़िये जल लेकर इधर से ही गुजरेंगे। रास्ते में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए है, जिनमें बारिश का पानी व कीचड़ भरा है। जिस कारण कावंड़ियों को कीचड़ में होकर गुजरना पड़ेगा। शाहबाद कस्बे के रत्न फॉर्म के सामने आंवला रोड पर गहरे गड्ढों में जलभराव हो गया है। जलभराव के साथ गंदगी पसरी हुई है।

आंवला रोड पर 13 सौ मीटर का टुकड़ा रिनुअल में है। जिसको बारिश के बाद ठीक कराया जाएगा। ठेकेदार को भी बोल दिया गया है। जहां-जहां गहरे गड्ढे हो गए है उन स्थानों को चिह्नित कराकर ईंटे डलवा दी गई है।

जनेश्वर प्रसाद, जेई पीडब्ल्यूडी, शाहबाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button