Bareilly News: बिजली चेकिंग करने पहुंची विजिलेंस टीम ने खटखटाया दरवाजा, हार्ट अटैक से महिला की मौत

महिला के घर के बाहर खड़ी पुलिस और स्थानीय लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के कांकरटोला पुलिस चौकी के पास स्थित घर में एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया गया है कि सोमवार सुबह उसके घर बिजली विजिलेंस टीम चेकिंग करने आई थी। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। आरोप है कि विजिलेंस टीम ने महिला की मदद नहीं की थी।
कांकरटोला पुलिस चौकी के पास बिजली निगम की विजिलेंस टीम सोमवार सुबह सात बजे चेकिंग कर रही थी। टीम के साथ मौजूद विजिलेंस थाने की पुलिसकर्मी ने एक घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा 14 साल की लडकी ने खोला और चीखते हुए बताया कि उसकी मां को कुछ हो गया है।
ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: अब बढ़ीं SDM ज्योति मौर्य की मुश्किलें!, सफाईकर्मी पति की डायरी में सबूत; जानें पूरा मामला
टीम के सदस्यों ने देखा तो घर में मौजूद महिला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद टीम चली आई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मृतका 35 साल की सरवर जहां हैं। इसके पति की सात साल पहले मौत हो चुकी है। महिला की गोद ली हुई बेटी गुलरोज माहिन 14 साल की है। परिवार की आय का कोई साधन नहीं है।



