रामपुर

Rampur News: रजा लाइब्रेरी को दी जा सकती है बिल्डिंग और जमीन

Connect News 24

रामपुर। आजम खां की अध्यक्षता वाली जौहर ट्रस्ट से तोपखाना रोड स्थित 3825 वर्गमीटर जमीन और इस पर बनी बिल्डिंग का पट्टा निरस्त होने के बाद इसे रजा लाइब्रेरी को सौंपा जा सकता है। अधिकारियों ने ऐसे संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि इसका पूरा प्लान तैयार है। इस पर जल्द अमल किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक रजा लाइब्रेरी का 250वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। लाइब्रेरी के विस्तार के लिए किले के आसपास जमीन और बिल्डिंग की तलाश की जा रही थी। आजम खां का स्कूल और कार्यालय भी किले के पास ही तोपखाना रोड पर स्थित है, जो लाइब्रेरी के विस्तार का बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां पर लाइब्रेरी की गैलरी बनाई जा सकती है या फिर किसी दूसरी गतिविधियों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस आशय का प्रस्ताव जल्द ही प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की भी सहमति ली जाएगी, क्योंकि रजा लाइब्रेरी का संचालन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन होता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button